BESTECH SEEDS

मुंग (Green Gram )

BN - Vigna radiata
पैकेज ऑफ़ प्रैक्टिस

 

1 जलवायु और मृदा (climate and soil)

 

* गर्म और शुष्क जलवायु में अच्छी उपज
* आदर्श तापमान 25 -35 डिग्री सेल्सियस
* वर्षा 200 -400 mm पर्यापत
* मुंग की फसल के लिए अधिक वर्षा हानिकारक है
* भली प्रकार जल निकास वाली दोमट मिटटी या बलुई दोमट मिटटी उपयुक्त
* पी एच मान 7 .0 - 8.0
* राजस्थान में सभी प्रकार की भूमियो में मुंग की फसल उगाई जा सकती है
*भारी चिकनी या जल भराव वाली मिटटी से बचें


2. भूमि तयारी (Field Preparation )


* 1 गहरी जुताई और साथ में 2 -3 बार हलकी जुताई करे
* खेत समतल करे ताकि सिंचाई समान रूप से हो

3. बुवाई का समय (Sowing Time)

* खरीफ (वर्षा आधारित )- जून - जुलाई
* जायद (सिंचित ) फरवरी - मार्च

4. बीज दर एव दूरी (Seed rate and Spacing )

 

* देसी किस्म :- 15 -20 किलोग्राम / हेक्टर

* कतार से कतार की दूरी 30 CM
* पौधे से पौधे की दूरी 10 CM
* बीज की गहराई 4 -5 cm रखनी चाहिए

 

5. बीज उपचार (seed Treatment )


* बुवाई से पूर्व प्रति किलोग्राम बीज को 3 ग्राम थाइराम या 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम से उपचारित करने के बाद राइजोबियम से उपचारित करे राइजोबियम का 200 ग्राम कल्चर 10 किलोग्राम के लिए सही रहता है

6. खाद प्रबंधन

* वर्षा आधारित फसल :- 15 -20 किलोग्राम नाइट्रोजन +30 - 40 किलोग्राम फॉस्फोरस /हेक्टर
*आधा नाइट्रोजन +पूरा फॉस्फोरस बुवाई के समय ,शेष 30 -35 दिन बाद
* 250 किलोग्राम जिप्सम प्रति हेक्टर बुवाई से पूर्व देने से उपज अधिक होती है

7. सिंचाई (Irrigation)

* वर्षा आधारित एरिया में सामान्यत आवशयकता नहीं
* जायद मुंग में 8 -10 दिन के अंतराल पर पानी देना चाहिए
* आवश्यक सिंचाई -फूल और दाना बनने की अवस्था में।

8. निडाई-गुड़ाई (Weed Management )

* पहली निदाई 25 -30 दिन बाद
रसायन खरपतवार नियत्रण हेतु 1 किलोग्राम फ्लूक्लोरेलिन को 100 लीटर पानी में घोल करप्रति हेक्टर की दर से बुवाई से पूर्व छिड़काव कर भूमि में मिला देना चाहिए


9. किट और रोग नियत्रण (Plant Protection)


* मुख्या किट मोयला ,फली छेदक ,पट्टी बिठल मोनोक्रोटोफॉस 36 ec 1 .25 लीटर प्रति हेक्टर से छिड़काव करे
* वाइट फ्लाई :-मिथाइल डेमोटोन 25 ec 5 ml /10लीटर पानी
* मुख्य रोग :- पाउडरी mildew बीज उपचार कैराथेन LC 40 ML/4 लीटर पानी में मिला कर/हेक्टेरे छिड़काव करे
* झुलसा रोग - 2 किलोग्राम प्रति हेक्टर मैंकोजेब का छिड़काव करे
* मोजेक :-मिथायल dematon 0 .25 प्रतिशत व् मेलाथियान ०.1 प्रतिशत का घोल बना कर छिड़काव करना चाहिए
* लीफ स्पॉट

10. अंतर -शस्य क्रियाये (Intercultural Operations )

* 15 दिन बाद विरलीकरण से उचित पौधे संख्या रखे

 

11. कटाई (Harvesting)

* जब फलिया भूरी हो जाये और दाने सख्त हो जाये तो फसल काटे
* काटकर धुप में सुखाये और फिर मड़ाई करे


12 औसत उत्पादन :(Yield )

 

* 8 -10 कुंतल /हेक्टर


13 भण्डारण (Post Harvest managemnt)


* दानो को 8 -10 प्रतिशत नमी से कम पर भंडारित करे
* बोरी या HDPE बैग में हवादार गोदाम में रखे